पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 06 दिसम्बर 2025
दिन – शनिवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – हेमंत
मास – पौष
पक्ष – कृष्ण 
तिथि – द्वितीया रात्री 09:25 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र – मृगसिरा प्रातः 08:48 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग – शुभ रात्री 11:46 तक तत्पश्चात शुक्ल
करण- तैतिल प्रातः 11:07 तक तत्पश्चात गर
राहुकाल – प्रातः 09:21 से 10:41 तक
सूर्योदय – 06:42
सूर्यास्त – 05:16
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:42 से प्रातः 05:35 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:35 से 12:18 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:27 से रात्रि 12:20 तक
सूर्य राशि- वृश्चिक
चंद्रमा राशि- मिथुन
बृहस्पति राशि – कर्क
व्रत पर्व विवरण – रोहिणी व्रत
दैनिक राशिफल
मेष राशि :- व्यावसायिक मुलाकातों में वाणी का उपयोग संभलकर करना होगा।पर परिकल्पनाओं पर आधारित घोषणाएं करने से बचे।कार्य कुशलता बढ़ाने पर जोर देना होगा।परिवार में स्वास्थ्य को लेकर नई चिंताएं हो सकती हैं।
वृषभ राशि :- अधिक उत्साह या अधिक निराशा से बचना होगा।उम्मीदें पूरी होने का दिन है,प्रयासों की गति तीव्र रखनी होगी।दूसरों के विचारों से प्रभावित हुए बिना अपने निर्णय पर दृढ़ रहे,तो अच्छी प्रगति मिलेगी।
मिथुन राशि :- योजनाओं के बिस्तार पर अधिक धन खर्च होने की स्थिति बनेगी।विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।सूचनाओं को लीक होने से बचाए।नई तकनीकी की मदद से कई कार्य सहज हो सकते हैं।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कर्क राशि :- प्रसन्न्ता दायक समाचार मिलेंगे।मांगलिक कार्यों में भागीदारी रहेगी।यात्रा लाभकारी रह सकती है।व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिलने से उत्साहित रहेंगे।खोजपूर्ण प्रवृत्ति बढ़ेगी।कुटिल लोगों से दूरी बनानी होगी।
सिंह राशि :- उच्च अधिकारियों से तालमेल बेहतर होने का प्रभाव अधिकारों की वृद्धि के रूप में दिखाई देगा।व्यवसाय में विशेष प्रगति की संभावनाएं बनेगी।नए सहयोगी मिलने से उत्साहित रहेंगे।
कन्या राशि :- प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।पुरानी की गई मेहनत के कारण राजनीति और सार्वजनिक जीवन में महत्व बढ़ेगा।घर परिवार से जुड़े मसलों में आपकी राय महत्व मिलेगा।आर्थिक लाभ और व्यावसायिक गतिविधि बढ़ेगी।
तुला राशि :- स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।यात्रा योजना बनेगी।नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।उच्च अधिकारियों से तनाव रह सकता है।वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।भूमि और भवन के सौदे आगे बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि :- परिस्थितियों बदलाव के कारण भावनात्मक अस्थिरता अनुभव करेंगे।किसी लगातार परिश्रम से जुड़े कार्य को हाथ में ले राहत मिलेगी।नियमों की पालना करनी होगी।जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा।
धनु राशि :- ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।परिवार में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी।भावनात्मक संबंधों में साथी का सामीप्य मिलने से पुराने गीले शिकवे दूर करने के अवसर मिलेगें।
मकर राशि :- शेयर मार्केट या अन्य निवेश से धन लाभ की संभावना है।शिक्षा के क्षेत्र में एकाग्रता बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।मनोरंजन या भावनात्मक संबंध का प्रलोभन ध्यान भटकने का प्रयास करेगा।सचेत रहना होगा।
कुंभ राशि :- कार्य की अधिकता और भावनात्मक संबंधों से अधिक अपेक्षा के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल रहेगा।किसी एक से तनाव आना लगभग तय है।सार्वजानिक जीवन से जुड़े दायित्व को सामूहिक निर्णय से पूरा करना,आगे आने वाली परेशानियों से बचाएगा।
मीन राशि :- धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी।किसी खास प्रयोजन से की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए मित्रों से जुड़ाव हो सकता है।भाई बहनों से बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेगी।
आपका दिन मंगलमय हो

