Taja Report

वैश्य सभा कार्यालय गुदडी बाजार पर फहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर। आज 26 जनवरी 77 वा गणतंत्र दिवस वैश्य सभा कार्यालय गुदडी बाजार पर बड़े धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम राष्ट्रध्वज तिरंगा फराह कर राष्ट्रगान गाया गया और देश के शहीदों को नमन किया गया तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन अध्यक्ष प्रमोद मित्तल की अध्यक्षता एवं संचालन महामंत्री विश्वदीप गोयल ने किया।
जिसको संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक कंसल एवं अध्यक्ष प्रमोद मित्तल ने कहा कि गाय गायत्री और बेटियों का सम्मान करते हुए राष्ट्र प्रेम से उत्प्रोत रहना चाहिए।
महामंत्री विश्वदीप गोयल ने कहा कि भारत को आजाद कराने में असंख्य भारत माता के वीर सपूतों और वीरांगनाओं का शौर्य और बलिदान अविस्मरणीय है । हम सब उनको श्रद्धा से नमन करते हैं
आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव गोयल बॉबी भाई सुनील तायल पवन बंसल जनार्दन स्वरूप संजय गुप्ता अशोक गर्ग अजय गर्ग रजत गोयल शोरूम मित्तल शिवकुमार संगल तरुण मित्तल वैभव मित्तल सतपाल प्रियंक गुप्ता राजेंद्र आदि उपस्थित रहे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *