
नई दिल्ली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर दस्तक दे दी है। इससे मौसम बदलेगा। निचले इलाकों में भी इसका असर रहेग।
पिछले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के तटीय जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश देखने मिली। लेकिन आज से मौसम में बदलाव दिखाई देगा । पहाड़ों सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी और मध्य जिलों में बारिश होगी। गरज चमक व धूल भरी आंधी के साथ कहीं हल्की तो कहीं कुछ मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाक़ों में बादल भी छाए रहेंगे।
राजस्थान और मध्य प्रदेश के भी कई जिले अच्छी बारिश देखेंगे। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहेगी। बिहार और झारखंड के साथ छत्तीसगढ़, उड़ीसा में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में अभी विशेष बारिश की गतिविधियां नहीं होगी। लेकिन 2 अप्रैल से दक्षिण भारत में भी झमाझम बारिश की संभावना