Taja Report

वृहद रोजगार मेले का आयोजन 19 मार्च को एसडी इन्जीनियरिंग कॉलेज में 

मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर एवं एस०डी० इंजीनियरिंग कॉलेज, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 19.03.2026 को एसडी इन्जीनियरिंग कॉलेज, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर के परिसर में किया जा रहा है। जिसमें निजि क्षेत्र की 40 से अधिक कम्पनियां लगभग 3500 विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार / परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। जिसमें के०के०सी० एन्टरप्राइजेज, एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस, हॉली हर्क्स, पुखराज हेल्थ केअर प्रा०लि०, फिलिप कार्ड, लाईफ अन्शोयरेन्स कार्पोरेशन (LIC), डिक्सन टेक्नोलोजी इत्यादि नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल असिस्टेंट, फील्ड एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाइजर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सम्मिलित हो सकते है। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सभी अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आई०डी० एवं बॉयोडाटा लेकर अवश्य आए। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग तथा चयन पूर्णतः निशुल्क है। किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सम्पर्क कर सकते है। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *