मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना पुलिस को सोशल मिडिया के माध्यम से एक विडियो प्राप्त हुयी थी जिसमे कुछ नवयुवको द्वारा जन्मदिन मनाने के उपरान्त ग्राम मे जलूस निकालते हुये हुडदंग मचाना प्रदर्शित हो रहा है। इस विडियो पर संज्ञान लेकर थाना फुगाना पुलिस द्वारा विडियो की जाँच की गयी तो यह विडियो ग्राम लोई के सारिक नाम के एक युवक का जन्मदिन के अवसर पर हुडदंग मचाते हुये ग्राम लोई के नवयुवको द्वारा अपने वाहनो पर हुटर व सायरन बजाते हुये की विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर डाली गयी थी । जिसमे अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना के निर्देशन में थाना फुगाना पुलिस टीम व एण्टी रोमियो स्कवायड की संयुक्त टीम द्वारा विडियो मे दिखायी दे रहे युवको के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 01-मौनीस पुत्र नसीम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 19 वर्ष 02-बिलाल पुत्र इलयास नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 21 वर्ष 03-सारिक पुत्र इनाम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष को शान्ति भंग के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है तथा इनके वाहनो को थाना फुगाना पुलिस द्वारा जब्त करते हुये एमवी एक्ट मे सीज किया गया है । विडियो मे दिखायी दे रहे शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।
*नाम व पता हुडदंग बाज*
1. मौनीस पुत्र नसीम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 19 वर्ष (गिर0)
2. बिलाल पुत्र इलयास नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 21 वर्ष (गिर0)
3. सारिक पुत्र इनाम नि0 ग्राम लोई थाना फुगाना मु0नगर उम्र करीब 20 वर्ष (गिर0)


