Taja Report

वीडियो बनाकर दो युवकों ने की आत्महत्या, पत्नी व ससुराल वालों को बताया जिम्मेदार

मुजफ्फरनगर। पत्नी और ससुरालवालों से तंग आकर जिले के दो युवकों ने वीडियो बनाकर आरोप लगाने के बाद आत्महत्या कर ली।

चरथावल देहात के कुटेसरा रोड निवासी 26 वर्षीय आरिफ पुत्र सरताज ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी शादी मुजफ्फरनगर में सरवट निवासी युवती के साथ हुई थी। काफी समय से पति पत्नी में विवाद चला आ रहा था और ससुराल वाले उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। उसे तमाम तरह से उत्पीड़ित किया जा रहा था। आज शाम करीब आठ बजे उसने विषैला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने वीडियो बनाया और इसे परिवारजनों को भेज दिया। उसके जहर खाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। वे पहले उसे दधेडू में एक व्यक्ति के पास ले गए जो जहर का इलाज करता है। उसके इंकार करने पर आरिफ को बेगराजपुर मैडीकल कॉलेज ले जाया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

उधर खतौली नई बस्ती निवासी युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस वीडियो में वह फांसी लगाने से पहले अपनी पत्नी, सास और साले पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहा है। उसने इन तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि 35 वर्षीय वसीम शेख ने दिल्ली के लोनी में आत्महत्या कर ली।
वसीम पिछले कुछ समय से दिल्ली लोनी में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त की और बताया कि उसे घरेलू रंजिश के चलते प्रताड़ित किया जा रहा था। वसीम अपने पीछे तीन मासूम बच्चे छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलने पर खतौली स्थित उसके परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे और मंगलवार को वसीम का शव खतौली लाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *