Taja Report

विष्णुलोक पंचांग का भव्य एवं विधिवत विमोचन संपन्न

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन्स थाने के सामने स्थित धार्मिक संस्थान “विष्णुलोक” में आज पंचमी तिथि के पावन अवसर पर, अभिजीत मुहूर्त में विष्णुलोक पंचांग का भव्य एवं विधिवत विमोचन संपन्न हुआ।

विष्णुलोक संस्थान के ज्योतिष एवं कर्मकाण्डविद् पंडित हेमंत वशिष्ठ ने विधिपूर्वक गणेश-लक्ष्मी पूजन कराते हुए वेद मंत्रों के साथ पंचांग का विमोचन संपन्न कराया। संस्थान के संचालक पंडित विनय शर्मा ने समस्त आगंतुक अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत-सत्कार किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह पंचांग धर्म, कर्म और संस्कार के मार्ग पर चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इस पुण्य अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता पंडित सुबोध शर्मा, लोकदल के प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा, पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा, ग्रेन चेम्बर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री विजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पंडित राकेश शर्मा, प्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री रमेश कैस्टो, वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर रामफल सिंह पुंडीर सहित धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *