मुज़फ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा विद्युत तार व ट्रांसफार्मर से कॉइल चोरी करने वाले 6 चोर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, चोरी के 8 अभियोगो का सफल अनावरण किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 अदद नाजायज चाकू व ट्रान्सफार्मर की कोईल वजन कुल 200 कि0ग्रा0 व 20 कि0ग्राम एलुमिनियम तार (अनुमानित मूल्य 2,50,000 रुपये ) मय एक छोटा हाथी बरामद किए हैं।
02.02.2026 को थाना शाहपुर पुलिस बाबूजी फिलिंग स्टेशन के पास निरमानी गेट पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी मुजफ्फरनगर की तरफ से तेज गति में एक छोटा हाथी गाडी दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु छोटा हाथी गाडी चालक बैरियर में टक्कर मारकर शाहपुर की ओर भागने लगा तथा आगे चलकर निरमाना जाने वाले रास्ते की तरफ मोड दिया। पुलिस टीम द्वारा उक्त टेम्पू का पीछा किया गया आगे चलकर टेम्पू कच्चे रास्ते पर फंस गया। बदमाशों द्वारा टेम्पू को वही छोडकर पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर बदमाशों को भागने का मौका दिये बिना एक बारगी दविश देकर मौके से 06 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 नाजायज चाकू व 220 कि0ग्राम कॉपर की कॉइल व घटना में प्रयुक्त 01 छोटा हाथी नम्बर डीएल 01 एलएएम 1321 बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*
*1.* जोगिन्द्र उर्फ टीना पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम वहेलना थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*2.* मनोज उर्फ मोनू पुत्र हरिचन्द नि0 मदारपुरा थाना सरधना जिला मेरठ।
*3.* अहसान पुत्र गुच्छन नि0 प्रेमनगर थाना लोनी जिला गाजियाबाद।
*4.* अरविन्द पुत्र पवन निवासी मदारपुरा थाना सरधना जिला मेरठ।
*5.* सोरभ पुत्र कविन्द्र निवासी मदारपुरा थाना सरधना जिला मेरठ।
*6.* शोकीन पुत्र हबीब नि0 ग्राम अशोक विहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद।
*बरामदगी का विवरणः-*
✔️ 02 तमंचा 315 बोर व 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
✔️04 नाजायज चाकू
✔️ ट्रान्सफार्मर की कोईल वजन कुल 200 कि0ग्रा0 व 20 कि0ग्राम एलुमिनियम तार (अनुमानित मूल्य 2,50,000 रुपये )
✔️एक छोटा हाथी
अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों के विभिन्न क्षेत्रों से (कुतुबपुर, खुड्डा, भैसरहेड़ी, तुगलकपुर, शकरपुर, मोला हेड़ी, लछेड़ा व कुरथल) से ट्रांसफार्मर काटकर तांबे की कॉइल व बिजली के तार चोरी किए थे। वाहन में रखी गई सभी कॉइलें उन्हीं चोरियों की हैं, जिन्हें वे बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना शाहपुर पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 15,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरूस्कया गया है।


