मुजफ्फरनगर। श्री राम भक्त कंसल परिवार द्वारा सरस श्री राम कथा का आयोजन संत प्रवर श्री विजय कौशल जी महाराज के श्री मुख से 22 नवंबर से 30 नवंबर तक नई मंडी रामलीला ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें आज कंसल परिवार द्वारा श्री राम विहार से भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी राकेश बिंदल, राजेश जैन, सतीश गोयल, श्रवण गोयल सराफ, हरिशंकर तायल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु गण उपस्थित रहे कलश यात्रा कथा स्थल श्री रामलीला ग्राउंड में जाकर संपन्न हुई।
Author: Taja Report
Post Views: 89


