Taja Report

वस्त्र पहनने और कान छिदाने से कोई योगी नहीं हो जाता: अखिलेश

आफर: ‘दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 विधायक लाइए और सीएम बन जाइए ’

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वस्त्र पहनने और कान छिदाने से कोई योगी नहीं हो जाता। अखिलेश ने कहा कि मुझसे गलती हुई है, मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था। वह शंकराचार्य पर एफआईआर को लेकर भड़के।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को एक बार फिर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सीएम पद ऑफर किया है. उन्होंने कहा, ‘दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 विधायक लाइए और सीएम बन जाइए। ’ इस दौरान अखिलेश ने शंकराचार्य प्रकरण को लेकर भी यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह शंकराचार्य के साथ व्यवहार कर रही है। जनता उसका जवाब देगी।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हुए भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने शंकराचार्य से जुड़े कथित विवाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा, ‘शिकायतकर्ता रामभद्रचार्य जी का शिष्य है, तो मुझसे गलती हुई है कि मैंने कभी रामभद्राचार्य पर जो मुकदमा था, वह वापस लिया था। मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था। अखिलेश यादव ने कहा कि 20 साल पुरानी बातों को उछालकर शंकराचार्य का अपमान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य का नाम लेते हुए कहा कि उनके खिलाफ पहले दर्ज 420 के मुकदमे को वापस लेना उनकी गलती थी। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि रामभद्राचार्य जी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शंकराचार्य से ‘सर्टिफिकेट’ मांग रही है, जबकि उनके पास खुद का कोई प्रमाण नहीं है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *