मुजफ्फरनगर। लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भारी संख्या में जनसहभागिता देखने को मिली। इस पुण्य सेवा आयोजन में लगभग 2000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा भंडारा दोपहर बाद तक सुचारू रूप से चलता रहा। साथ ही 100 से अधिक गर्म टोपियों का भी वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अमित मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम हैं।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एंबेसडर लायन अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारी लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. विवेक कुमार, जोन चेयरपर्सन लायन मनीष बंसल सहित लायन अमित गर्ग, लायन आलोक गुप्ता, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, क्लब सचिव लायन नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष लायन दिनेश गर्ग, लायन अनुज मित्तल, लायन हिमांशु गुप्ता, लायन महेश जिंदल सहित अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य उपस्थित रहे। ,ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल कंसल ने दी।
इसके साथ ही लेडी लायंस में लायन प्रतिभा बंसल, लायन वंदना मित्तल, लायन अर्चना जैन, लायन तनुजा एरन, लायन लेडीज़ अनूराधा मित्तल, नीतू गोयल, लायन नेहा गर्ग सहित अनेक सदस्याएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में अन्य लायंस क्लबों के भी काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट, नेक एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा क्लब के सेवा प्रयासों को अनुकरणीय बताया।


