मुजफ्फरनगर। खतौली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर अभियुक्त को किया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये सफेद व पीली धातु के आभूषण, 47,150/- रूपये नगद बरामद किए हैं।
17 सितंबर को वादी आशीष भाटी पुत्र जयवीर निवासी ग्राम टिटौडा थाना खतौली, मुजफ्फरनगद द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात द्वारा वादी के मकान का ताला तोडकर अलमारी मे रखे नगदी व आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0स0 354/25 धारा 305(ए) 331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।
आज दिनांक 28.10.2025 को थाना खतौली पुलिस टीम चीतल कट पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि आवास विकास कालोनी में चोरी करने वाले अभियुक्त चोरी के माल को बेचने की फिराक में अलमोडा होटल के पास खडा हुआ है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना खतौली पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा एकबारगी दविश देकर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये सफेद व पीली धातु के आभूषण, 47,150/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम आरिफ उर्फ हकला पुत्र शमशाद निवासी अहमदनगर लिसाड़ी गेट, मेरठ हाल पता मौहल्ला सुहैल गार्डन, मिलन पैलेस के पास लिसाड़ी गेट थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ उम्र करीब 45 वर्ष बताई गई है।
*बरामदगी का विवरण-*
✅ 03 चैन पीली धातु
✅ 04 अंगुठी पीली धातु
✅ 01 जोड़ी टोप्स पीली धातु
✅ 02 जोड़ी पाजेब सफेद धातु
✅ 47,150/- रुपये नगद


