लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान रौब दिखा रहा व्यक्ति फर्जी आईएएस निकला।
पुलिस के अनुसार सौरभ त्रिपाठी नाम का फर्जी आईएएस गिरफ्तार किया गया है। वह कई प्रदेशों के अलग अलग जिलों में ठगी कर चुका है। अलग अलग प्रदेशों में फर्जी कागज़ों के सहारे लाभ ले चुका है। उसके पास डिफेंडर, फॉर्च्यूनर, इनोवा सहित 6 चार पहिया वाहन बरामद किए गए। गाड़ियों में लगे पास भी जांच में फर्जी मिले हैं। वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी को कारगिल शहीद पार्क पर चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।
Author: Taja Report
Post Views: 181

