Taja Report

रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत

हरिद्वार। रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । हादसा उस समय हुआ जब देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार आपस में टकरा गईं।

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री झंडा मेला से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी देहरादून के झंडे मेला से लौट रहे थे और बिजनौर के रहने वाले हैं व ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *