मेरठ। जनपद के कपसाड़ गांव में महिला सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में रूबी के कोर्ट में बयान कराए गये। पुलिस ने गिरफ्तार पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ रही।
रविवार को पुलिस द्वारा एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में रूबी को पेश किया गया। यहां पुलिस ने चुपचाप करीब 50 मिनट तक रूबी के बयान कराए, उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इसके कुछ देर बाद शाम करीब पौने पांच बजे पारस को सीजएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जिला कारागार भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में लोगों को जमावड़ा लगा रहा।
यूपी के मेरठ जिले में सरधना स्थित गांव कपसाड़ में पारस सोम पर अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी का अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों हरिद्वार से बरामद कर लिया था। मामले को लेकर सियासत गर्म है।

