मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय महिला आयोग सलाहकार बोर्ड की सदस्य सुनयना प्रकाश ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर ने आज धरम जी को जरूर हमसे दूर और अपने पास बुला लिया पर साथ ही साथ मैं भगवान की शुक्र गुजार हूं कि एक बार 2019 में एक फ्लाइट में जहां मेरी धरम जी से पहली मुलाकात हुई थी फिर एक दिन इस बात का जिक्र मेरे पति अमित प्रकाश के बेहद करीबी सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी जी से जिक्र हुआ तो उन्होंने कहा कि धर्म जी से उनका बेहद करीबी रिश्ता है जब कभी उनके घर जाना हो तो तो मुझे बताना…एक बार में किसी काम से जब मुंबई गई तो मैंने पहलाज जी को फोन किया और कहा कि धरम जी से मुलाकात हो सकती है क्या? उन्होंने धर्म जी को फोन किया और उनके घर जाने का प्रोग्राम बन गया! जब उन्होंने मुझे देखा तो मुझे एकदम पहचान लिया और कहा ये तो मेरी गुड्डी है (ऐसा उन्होंने मुझे फ्लाइट में जब देखा तो कहा था, मुझे उनके कहने पर मुझे ये याद आया मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात थी क्योंकि हमारे लिए वह एक बहुत बड़े स्टार है और क्या कोई इतना बड़ा स्टार किसी को याद रख सकता है सिर्फ एक मुलाकात में , फिर उन्होंने कहा कि खाना खाकर जाना! 2022 का वह समय था, बातों का सिलसिला और उनका इतना प्यार वो किसी गैर के लिए….मेरे लिए वह एक बहुत अलग ही अनुभव था… वक्त का पता ही नहीं चला फिर वह हमें अपने लोनावला वाले फार्म हाउस पर भी लेकर गए इतनें किस्से, इतनी बातें की शायद आपका अखबार कम पड़ जाए l उनकी उस समय अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के कुछ सीन अपने आईपैड पर दिखाएं. अमित को रिकॉर्ड प्लेयर पर पुराने गाने सुनने का शौक है तो उन्होंने अमित के लिए अपने रिकॉर्ड कलेक्शन में से अपनी सुपरहिट फिल्म आंखों का रिकॉर्ड दिया जब उन्होंने मुझे रिकॉर्ड दिया तो मैंने पहलाज जी ने मज़ाक में कहा कि आपको मुझे देना चाहिए था क्योंकि मैंने भी गोविंदा और चंकी पांडे को लेकर जो सुपर हिट पिक्चर बनाई उसका नाम भी आंखें था, वह बोले नहीं वो तो अमित को ही देना था। साथ ही साथ अमित के लिए एक बार उन्होंने अपने कैप कलेक्शन में से भी उनके लिए टोपी दी थी। 
उनसे फिर एक बहुत ही अपनापन हो गया था और जन्मदिन पर उनसे वीडियो कॉल पर मैं उनकी बात अमित अपनी दोनों बेटियों से करवाती थी। उनसे मिला इतना प्यार और उनके किस्से आज भी हम सबके चेहरे पर नूर ला देते हैं और उनकी शख्सियत जो की इंसानियत का एक बेहद उम्दा उदाहरण है और ज़िंदादिली हमेशा हमारे साथ रहेगी, आज वो जरूर हमसे दूर हो गए हैं पर वो हमेशा हम सबके के दिलों में रहेंगे।
आज एक सचमुच का सितारा बुझ गया।


