Taja Report

राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर सामूहिक गायन किया गया।

भारत के गौरवमयी इतिहास में “वन्दे मातरम्” राष्ट्रगीत का विशेष स्थान है। इस राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 10.11.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, महिला पुलिसकर्मी तथा कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन भावपूर्ण वातावरण में किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समरसता और देशभक्ति की भावना को पुनः स्मरण करते हुए देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व सेवा भाव का संकल्प दोहराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति सम्मान, समर्पण और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में नई चेतना और उत्साह का संचार किया था, और आज भी यह हम सबको राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।”

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *