Taja Report

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक वाचन कार्यक्रम विषयक माननीय प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के संबोधन कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गीत गाया,जिसको कलेक्ट के सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोहराया।

1763-1800 के “सन्यासी विद्रोह” पर आधारित बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा 1882 में लिखित प्रसिद्ध उपन्यास “आनंदमठ” की कथानक में वर्णित गीत (1875) संस्कृत व बांग्ला भाषा में मिश्रित वंदेमातरम गीत भारतीय संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को “राष्ट्रीय गीत” घोषित हुआ। जनपद के सभी विभागों/बेसिक शिक्षा/ माध्यमिक शिक्षा/ उच्च शिक्षा के स्कूलों कॉलेजों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम आधारित विभिन्न गतिविधियों एवं विविध कार्यक्रमों का संपादन हुआ।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार सिंह, जिला प्रवेश अधिकारी श्री संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौड़ सहित कलेक्ट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहुउद्देशीय हॉल, रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत के इतिहास एवं महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा के साथ हुआ, जिसके पश्चात समवेत स्वर में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा जोश और देशभक्ति से ओतप्रोत होकर “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (Live Telecast) भी देखा गया। पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री जी के संदेश से प्रेरणा ग्रहण करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि “वन्दे मातरम्” केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति समर्पण, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे एवं गरिमापूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *