रायबरेली। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पर हमला हुआ है। एक युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना रायबरेली जनपद की है।
स्वामी प्रसाद मौर्या वहां एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। आरोपी युवक ने पीछे से आकर तमाचा जड़ दिया। मौके पर मौजूद स्वामी के समर्थकों ने उसे दबोच लिया। युवक के साथ स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने मार पीट भी की और पुलिस के हवाले कर दिया। स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने पहले युवक को पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फतेहपुर जा रहे थे। उनका स्वागत करने के लिए रायबरेली में बड़ी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए थे। गाड़ी से उतरने के बाद जैसे ही समर्थकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को फूल की माला पहनानी शुरू की, तभी समर्थक के भेष में हमलावर ने माला पहनाने के बहाने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला कर दिया है। हमलावर ने पीछे से हमला किया है। इस हमले का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमला करने के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर कुटाई कर दी है।


