Taja Report

रामराज के किशोर से दोस्ती कर एक लाख बासठ हजार ठगे, 2 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस द्वारा किशोर से दोस्ती कर तथा झांसे में लेकर धोखाधडी कर साइबर ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से साइबर ठगी किये गये शतप्रतिशत 1,62,400/- रुपये नगद तथा 02 मोबाईल फोन बरामद किए हैं।

गुरचरन सिंह निवासी ग्राम आलमपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र घूमने के लिये अमृतसर गया था वहां उसकी एक मोबाईल शॉप संचालक से मित्रता हो गयी। किशोर वहां से घर वापस आ गया, कुछ समय पश्चात किशोर के पास फोन आया कि तुम कुछ पैसे निवेश करो जिसपर तुम्हे अच्छा लाभ मिलेगा। किशोर द्वारा अपने परिजनों को बिना बताये कई बार में एक लाख से अधिक रूपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिये गये। कुछ दिन बाद किशोर द्वारा रूपये वापस मांगे गये तो अभियुक्तगण द्वारा किशोर से फोन पर एक व्यक्ति की पुलिस कमिश्नर बनाकर बात करायी तथा किशोर को डराकर 45000/- रुपये और अपने खाते में डलवा लिये गये। इस प्रकार अभियुक्तगण द्वारा किशोर से 1,62,400/- रुपये की धोखाधडी की गयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 83/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण के बैंक खातों को फ्रीज कराया गया तथा आज दिनांक 09.12.2025 को प्रकाश में आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से साइबर ठगी किये गये शतप्रतिशत 1,62,400 रूपये नगद तथा 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* प्रशान्त उर्फ निखिल पुत्र कौशल मौर्या निवासी नूरेशाह मौहल्ला इस्लामाबाद थाना सी डिवीजन जनपद अमृतसर, पंजाब।
*2-* नाजिब अली पुत्र तैयब अली निवासी मौहल्ला किशन कोट इस्लामाबाद थाना सी डिवीजन जनपद अमृतसर, पंजाब।

*बरामदगी का विवरण-*
🔸 1,62,400/- रूपये नगद (मु0अ0सं0 83/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर से संबंधित)
🔸 02 मोबाइल फोन

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 83/2025 धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसकी मुलाकात अमृतसर में घूमने आये एक किशोर से हुई। उसने किशोर से मित्रता कर ली। मैंने अपने साथी के साथ मिलकर किशोर से रूपये ठगने की योजना बनाई तथा उसे रूपये दोगुने करने का लालच देकर उससे अपने खाते में रूपये डलवा लिये। किशोर द्वारा जब पैसे मांगे गये तो हमने फर्जी पुलिस कमिश्नर बनकर किशोर से फोन पर बात की तथा उसे डराकर उससे और रूपये अपने खाते में डलवा लिये । इस प्रकार से हमने किशोर के 1,62,400 रुपये की ठगी की थी।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *