मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार व डॉ राजीव कुमार सदस्य पी सी पी एन डी टी जिला सलाहकार समिति द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर मे रानी लक्ष्मी बाई जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“बुंदेले हरबोलों की मुहँ हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झाँसी वाली रानी थी”
के नारे के साथ उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
डॉ राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष व बलिदान की गाथा प्रत्येक भारतीय नारी को सदा प्रेरित करती रहेगी। रानी लक्ष्मी बाई / मणिकर्णिका तांबे की जयंती के अवसर पर उनसे सम्बन्धित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल छात्राओं/ प्रतिभागियों को डॉ राजीव कुमार द्वारा उपहार भेंटकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।
बालिका रिया द्वारा समाज को प्रेरित करने वाला मनमोहक गीत प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में वार्डन गीता, समस्त महिला शिक्षकों एवं छात्राओं सुमैय्या, जिया, रिया व तुलसी इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


