मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना महिला मोर्चा ने आज रानी लक्ष्मीबाई जी के जन्मोत्सव पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके उद्देश्यों का अनुसरण करने का संकल्प लिया आज पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक महिला होने के बाद भी स्वाधीनता के लिए अंग्रेजों का डटकर सामना किया यह है महिलाओं के लिए एक सीख है घर में भी उनकी तरह धर्म देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष सविता गौतम जिला उपाध्यक्ष, पूनम चाहल, जिला संगठन मंत्री अनिता प्रजापति, जिला महामंत्री सुमन प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष पूनम गर्ग आदि उपस्थित रही।
Author: Taja Report
Post Views: 48


