Taja Report

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,  नरेंद्र कश्यप ने आज जनपद की चरथावल विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखते हुए विभिन्न नवनिर्मित सी.सी. रोड (CC Road) का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से हुए अभूतपूर्व कार्यों का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखा।

प्रमुख गांवों में सड़कों का लोकार्पण

मा0 राज्यमंत्री मंत्री जी ने आज तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंच कर उद्घाटन संपन्न किए:

* ग्राम सिकन्दरपुर: प्रथम सड़क का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सुगम यातायात की सौगात दी।

* ग्राम मथुरा की सड़क उद्घाटन के पश्चात जनसभा को भी संबोधित किया।

* ग्राम चोकड़ा: नवनिर्मित मार्ग का फीता काटकर जनसेवा में समर्पित किया। महापुरुषों का सम्मान और सांस्कृतिक गौरव को संबोधित करते हुए  राज्यमंत्री  नरेंद्र कश्यप ने कहा कि चरथावल की धरती पर सभी समाज के महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके नाम से भव्य स्मृति द्वारों (गेट) का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने महापुरुषों के आदर्शों को जीवित रखने के लिए विधानसभा के विभिन्न प्रवेश द्वारों और चौराहों पर स्मृति गेट बनवाए गए ताकि आने बाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले सके।”

विद्युतीकरण और ₹5.5 करोड़ के अन्य विकास कार्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए मा0 राज्यमंत्री जी ने बताया कि केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि चरथावल के कोने-कोने को रोशन करने के लिए व्यापक स्तर पर विद्युतीकरण (Electrification) का कार्य कराया गया है। इसके अतिरिक्त:

* ₹5.5 करोड़ की लागत से क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हेतु सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को दूर करने हेतु नए ट्रांसफार्मर और लाइनों का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

“विकास की राजनीति ही हमारा संकल्प”

राज्यमंत्री ने कहा कि चरथावल को एक आदर्श विधानसभा बनाना ही उनका लक्ष्य है। बिना किसी भेदभाव के हर समाज और हर वर्ग के विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र की शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *