Taja Report

राजवंशी धर्मशाला मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर। अलख़नंदा ब्लड बैंक मुज़फ्फरनगर के द्वारा वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुज़फ्फरनगर के सहयोग से लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी धर्मशाला मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन डी सी ओ संजय शिशोदिया जी, संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्श् कृष्ण गोपाल मित्तल एवं राजवंश सभा महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट,सभासद ममता बलियान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

सर्वप्रथ्म् मा कुलदेवी लक्ष्मी एवं महाराज अग्रसेन जी महाराज ओर अमर शहीद राजा रत्न चंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

शलभ गुप्ता ने जानकारी दी कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए पुण्य कार्य करती है अलख़नंदा ब्लड बैंक के डॉक्टर अलोक कुमार जी ओर उनकी टीम इस पुनीत कार्य मे लगातार कार्येरत है आज लगभग 20 रक्त दान वीरो के द्वारा रक्त दान किया गया जो सराहनीय कार्य है आपका एक रक्तदान किसी को जिंदगी प्रदान कर सकता है मे समस्त रक्त दान वीरो को बधाई देता हू!

कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि रक्त दान महादान जो देता है किसी ना किसी को जीवन दान इस पुनीत कार्य ले लिए राजवंश सभा को दिल कि गहराइयों से बधाई देता हू।

मुख्य रूप से शिविर मे सहयोगकर्ता शलभ गुप्ता,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,अमित गुप्ता एडवोकेट,अश्वनी सिंघल,पंकज राजवंशी ,अश्वनी सिंहल,कृष्ण अग्रवाल,सत्य प्रकाश् गोयल,अलोक कुमार एडवोकेट,गौरव एरण,सुबोध एरण,राजकुमार गोयल,मनीष गुप्ता,सभासद ममता बलियांन,कार्तिक सिंघल,विनीत कुमार,अंकुर,दीपांशु भटनागर,सार्थक वशिष्ट आकाश गुप्ता,वासु गुप्ता,विपिन गुप्ता,सौरभ मित्तल,अभिलाष मित्तल आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *