पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 21 दिसम्बर 2025
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – हेमंत
मास – पौष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – प्रतिपदा प्रातः 09:10 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 03:36 तक
योग – वृद्धि शाम 04:36 तक तत्पश्चात ध्रुव
करण- बव प्रातः 09:10 तक तत्पश्चात बालव
राहुकाल – शाम 04:03 से 05:21 तक
सूर्योदय – 06:51
सूर्यास्त – 05:20
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:00 से प्रातः 05:54 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:44 से 12:26 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:36 से रात्रि 12:30 तक
सूर्य राशि- धनु
चंद्रमा राशि- धनु
बृहस्पति राशि – मिथुन
व्रत पर्व विवरण – वर्ष का सबसे छोटा दिन, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
शिववास- शमसान मे प्रातः 09:10 तक तत्पश्चात गौरी के साथ
अग्निवास- पृथ्वी मे

दैनिक राशिफल
मेष राशि :- दूर दृष्टि का लाभ मिलेगा।बड़ी घोषणाएं करने से बचना होगा।कार्य में सहायकों के नए विकल्प ढूंढने पड़ सकते हैं।भावनात्मक संबंधों में आपसी तारतम्य बिठाने के लिए वार्तालाप आवश्यक रहेगी।बिचौलियों से दूरी बनाए।
वृषभ राशि :- व्यावसायिक यात्रा के परिणाम बेहतर निकलेंगे।तात्कालिक निवेश लाभकारी रहने की संभावना है।दूसरों पर निर्भरता परेशानी में डाल सकती है।आध्यात्मिक उन्नति की तरफ रूझान बढ़ेगा।
मिथुन राशि :- अवसरों का लाभ उठाने के लिए कार्य शैली में बदलाव आवश्यक रहेगा।बैंकिंग संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक उन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध रहेंगे।पारिवारिक जीवन में समन्व्य बनाकर चलना होगा।
कर्क राशि :- कूटनीति पूर्वक हितेषी और विरोधियों के बीच सही संतुलन बिठाना होगा।भावनात्मक रूप से दबाव महसूस करेंगें।पुराने घटनाक्रम के आधार पर नई व्यववस्था का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि :- तकनीकी और विज्ञान से जुड़े विषयों पर रुचि बढ़ेगी।पुराने विवाद आपके पक्ष में सुलझने से वर्चस्व बढ़ेगा।भावनात्मक संबंधों मैं निकटता बढ़ने का प्रभाव कार्य की स्थितियों पर पड़ने से रोकना होगा।
कन्या राशि :- परिस्थितियों पर नियंत्रण बेहतर होगा।कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए टीम में बदलाव आवश्यक रहेंगे।पारिवारिक परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है।मित्रों पर उपकार करने के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि :- परिस्थितियों आपके पक्ष में बन रही हैं।अवसरों को परिणाम में बदलने के लिए सही योजना बनानी होगी।न्यूनतम खर्च पर अधिकतम लाभ मिल सकते हैं।सामाजिक तौर पर मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि :- बढ़ी हुई महत्वाकांक्षाओं के कारण थोड़ा तनाव रह सकता है।सही लोगों और अवसरों को काम में लेना होगा।आर्थिक रूप से मजबूत होने का समय है।प्रेम संबंधों में साथी की मंशा पूरी करने का दबाव रहेगा।
धनु राशि :- अपने तरीके से व्यवस्थाओं को अंजाम देने के मौके मिलेंगे।परिणाम देना आपकी जिम्मेदारी रहेगी।कुशल प्रबंधन ही भविष्य के बड़े मौके दिला सकता है।लापरवाही तनाव में डालेगी।कार्य कुशलता दिखानी होगी।वाहन सावधानी से चलाएं।
मकर राशि :- जल्दबाजी में लिए फैसला आर्थिक रूप से तनाव में डाल सकते हैं।मितव्ययिता दिखानी होगी।संबंधों से सहायता मिलेगी।विरोधियों के साथ व्यवहार करते समय सचेत रहना होगा।यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि :- दूसरों के किए कार्यों से भी लाभान्वित होने का समय है।परिस्थितियों पर सही नियंत्रण बनाए तो अभूतपूर्व लाभ प्राप्त कर सकते हैं।मनोरंजन आदी से आनंदित होने के अवसर मिलेंगे।
मीन राशि :- उच्च संपर्क बनाने के अवसरों का लाभ उठाना होगा।परिवार और कार्य के बीच सही संतुलन बनाने की आवश्यकता है।कार्य पूरा होने से पहले सफलता की घोषणा करने से बचना होगा।धैर्य दिखाएंगे तो संभावनाओं से ज्यादा लाभ भी पा सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो


