पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 04 जनवरी 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र – पुनर्वसु दोपहर 03:11 तक तत्पश्चात पुष्य
योग – वैधृति रात्री 01:47 तक
करण- कौलव दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात तैतिल
राहुकाल – दोपहर 04:11 से 05:30 तक
सूर्योदय – 06:56
सूर्यास्त – 05:26
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 05:09 से प्रातः 06:03 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:52 से 12:34 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:46 से रात्रि 12:40 तक
सूर्य राशि- धनु
चंद्रमा राशि- मिथुन मे प्रातः 09:43 तक
बृहस्पति राशि – मिथुन
व्रत पर्व विवरण – माघ प्रारम्भ, इष्टि, रवि पुष्य योग, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग,
r
विशेष :पंचाग एवँ राशिफल शिववास- गौरी के साथ दोपहर 12:29 तक
अग्निवास- पाताल मे दोपहर 12:29 तक
रविपुष्य योग- दोपहर 03:11 से 05 जनवरी प्रातः 06:56 तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 03:11 से 05 जनवरी प्रातः 06:56 तक
पुष्य नक्षत्र योग
04 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 03:11 से 05 जनवरी सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।
१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –
ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |…… ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |
कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में
बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |
रविपुष्यामृत योग
‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |
इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)
दैनिक राशिफल
मेष राशि :- किन्हीं खास मुद्दों पर निर्णय करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।जीवनसाथी या परिवार जनों की राय को महत्व दें।आज शेयर बाजार या जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाएं।मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
वृषभ राशि :- भूमि और भवन संबंधी अटके हुए कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ सकते हैं।बैंकिंग और अकाउंटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ की संभावना है।स्वास्थ्य के मुद्दे पर लापरवाही हो सकती है।
मिथुन राशि :- आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।खर्चो को सीमित रखने में कठिनाई होगी।मित्रों का समर्थन मिलेगा।यात्रा सुखद रहेगी।भक्ति भावना में रुचि बढ़ेगी।जीवनसाथी की राय को महत्व देना लाभकारी रहेगा।
कर्क राशि :- प्रेम संबंधों में पुराने विवाद सुलझेंगे।एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा।आगे संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी।व्यर्थ के खर्चों का दबाव महसूस करेंगे।परिवार में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं।
सिंह राशि :- लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।नए भावनात्मक संबंध परिवारिक जीवन को प्रभावित करेगें।
कन्या राशि :- निर्धारित किए गए कार्य पूरे होंगे।उच्च अधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे।अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।सभी के आशाओं का केंद्र बन सकते हैं।परिवार में प्रभाव वृद्धि होगी।
तुला राशि :- भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करेंगे।नए स्थान या लोगों के साथ सम्पर्कों का लाभ मिलने में समय लगेगा।साथी कर्मियों के साथ कठोर व्यवहार करने से बचना होगा।प्रशासनिक कार्यो में व्यवधान महसूस करेंगे।
वृश्चिक राशि :- चिंतन सकारात्मक रखना होगा,तभी संबंधों का सही उपयोग कर पाएंगे।अन्यथा प्रिय जनों का सहयोग मिलने में कठिनाइयां आ सकती है।हस्तकला या व्यक्तिगत हुनर वाले लोग लाभान्वित होंगे।
धनु राशि :- नई साझेदारी व्यवसाय के लिए बातचीत करने का अनुकूल समय है।शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को लेकर के नीति निर्धारण हो सकता है।विदेश व्यापार और शिक्षा के लिए प्रयत्नशील लोगों को सकारात्मक सूचनाएं मिल सकती है।
मकर राशि :- जीवन शैली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।ज़िद या टकराव की भावना को छोड़ना हितकर रहेगा।प्रगति अवरुद्ध हो सकती है।पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का समर्थन मिलने से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ राशि :- विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं।कूटनीति और सूझबूझ से काम लेना होगा।आर्थिक लेनदेन के समय नए लोगों पर भरोसा करने से बचें।भावनात्मक संबंधों में थोड़ी अविश्वास की भावना का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि :- उत्साह और आनंद से परिपूर्ण दिखाई देंगे।कार्यों के परिणाम सकारात्मक मिलने से विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे।उच्च अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे।परिवार में एकाधिकार की भावना से तनाव हो सकता है।
आपका दिन मंगलमय हो


