Taja Report

रमजान के बीच होली पर सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कडे प्रबंध

मुजफ्फरनगर। जनपद में रमजान के बीच होली पर सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कडे प्रबंध किए गए हैं। इस वर्ष जिले के शहर और देहात इलाकों में कुल 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरे जनपद को 8 जोन, 21 सेक्टर और 120 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।

त्योहार पर संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। इन क्षेत्रों में न केवल पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, बल्कि निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करें, विशेषकर रात्रि के समय सतर्कता दोगुनी कर दी जाए। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई व्यक्ति किसी की मर्जी के बिना रंग लगाता है या हुड़दंग करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठकों के माध्यम से लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। होलिका पूजन के समय भी सुरक्षा बल मौके पर मुस्तैद रहेगा ताकि महिलाएं और श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर सकें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *