लखनऊ। बरेली जिले में गणतंत्र दिवस पर यूजीसी को लेकर नाराजगी जताते हुए इस्तीफा देने वाले बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को योगी आदित्यनाथ सरकार ने निलंबित कर दिया गया है। सरकार के इस कदम के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को अपने पद से इस्तीफा सौंपते हुए सरकारी नीतियों, खास तौर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों पर आपत्ति जताई थी।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात की।शंकराचार्य बोले– *जो पद सरकार ने दिया था, उससे बड़ा पद धर्म के क्षेत्र में हम आपको देने का प्रस्ताव रखते हैं !!*
Author: Taja Report
Post Views: 183

