बुढ़ाना। एक ग्रामीण युवक अनस ने अपने शरीर के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उडेलकर आग लगा ली। गंभीर हालत में डाक्टरों ने युवक को दिल्ली रैफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी लगभग 23 वर्षीय अनस पुत्र मुरसलीन मलिक ने आज बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने घर पर ही किन्हीं कारणों के चलते अपने शरीर के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ उडेलकर आग लगा ली। शोर शराबा सुनकर मौके पर आए मौहल्ले के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग बुझाई लेकिन तब तक नवयुवक काफी जल चुका था। अनस को आनन फानन में बुढ़ाना के एक निजी हस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अनस को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रैफर कर दिया। नवयुवक का पिता उड़ीसा राज्य में कारोबार के सिलसिले में गया हुआ है। नवयुवक ने किस कारण से आत्महत्या का प्रयास किया है यह पता नहीं लग पाया था। नवयुवक बुढ़ाना कस्बे के लुहसाना रोड पर मोबाइल की शाप करता है। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। उधर पुलिस को भी इस घटना की सूचना मिल गयी थी।


