Taja Report

यातायात पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले अपराधी को कानून का पाठ सिखाया

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर यातायात पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले अपराधी को कानून का पाठ सिखाया।

02 नवंबर की शाम थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित एक जुलूस के दौरान यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान कुछ व्यक्ति रांग साइड से वाहन निकालने का प्रयास करने लगे। यातायात पुलिसकर्मी द्वारा उक्त व्यक्तियों को रांग साइड से जाने से मना करने पर उनके द्वारा पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लिया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा 03 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आज पुलिस अधीक्षक यातायात एवं थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर यातायात पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ने वाले मुख्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *