Taja Report

मोटरसाईकिल चोरी कर उसके पार्टस बेचने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी कर उसके पार्टस बेचने वाले 2 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाईकिल के पार्टस व अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

20 नवंबर को वादी द्वारा थाना सिविल लाईन पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर से उनकी मोटरसाईकिल अज्ञात के द्वारा चोरी कर ली गयी है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 296/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना सिविल लाईन पुलिस सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से अभियुक्तगण की पहचान की गयी। आज दिनांक 22.11.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर संधावली अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से चोरी की गयी मोटरसाईकिल के पार्टस व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मोहित पुत्र स्व0 धर्मेन्द्र नि0 शाहपुर जैनपुर रोहटा रोड थाना रोहटा जनपद मेरठ, उम्र करीब 24 वर्ष

*2.* दीपक पुत्र उपेन्द्र नि0 ग्राम करनावल थाना सरूरपुर मेरठ हाल निवासी ग्राम डालमपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ, उम्र करीब 29 वर्ष

बरामदगी सामान में चोरी की गयी मोटरसाईकिल के पार्टस (मु0अ0सं0- 296/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन से संबंधित) व 01 अवैध चाकू।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *