Taja Report

मेरठ की बसें शहर में नहीं आएंगी, प्रातः 08 से सायं 08 बजे तक वहलना चौक से चलेंगी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शहर में आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। शहर में हो रही जाम की समस्या के दृष्टिगत शहर के सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त सुझावों के क्रम में आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज पुलिस अधीक्षक यातायात  अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका प्रज्ञा सिंह, सहायक रोडवेज प्रबन्धक, प्रभात कुमार सिन्हा, प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात के साथ जिलाधिकारी कक्षा में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में शहर की जाम की समस्या के निराकरण के दृष्टिगत जनहित में निम्नानुसार निर्णय लिया गया है। मेरठ भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिये संचालित होने वाली रोडवेज बसें प्रातः 08.00 बजे से सायं 08.00 बजे तक वहलना चौक से संचालित होगी। मेरठ भैसाली डिपो से मुजफ्फरनगर के लिये संचालित होने वाली रोडवेज बसें रात्रिः 08.00 बजे से प्रातः 08.00 बजे तक शहर क्षेत्र में संचालित की जा सकेगी।बसों द्वारा महावीर चौक एवं जीआईसी मैदान तक न कोई सवारी उतारी जायेगी और न ही बठायी जायेगी। बसों द्वारा सवारी को जानसठ पुल के नीचे उचित स्थान (मार्ग अवरूद्ध न हो) पर ही उतारा व बैठाया जायेगा। सभी बस चालकों से अपेक्षा ही कि अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करे। हमारा संकल्प, आपकी सुरक्षा”

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *