मुज़फ्फरनगर। 20/21-12 -2025की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक यातायात रविंद्र प्रताप सिंह तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर के द्वारा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना छपार पुलिस के सहयोग से
रात्रि में छपार टोल प्लाजा पर 8टीमों के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की ब्रेथएनेलाईजर से चैकिंग की गयी।इस बृहद चेकिंग अभियान में लगभग 1000वाहनों को चैक किया गया। जिसमें 12वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिले। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में चालान की कार्यवाही करके रूप 24000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। ???? हाईवे पर होटल- ढाबों पर सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को जिनसे दुर्घटना होने की ज्यादा संभावना रहती है उनको हटावाया गया ???? *यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर* ????सभी जनपद वासियों से यह अनुरोध करती है कि *अपने वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर ना लगाएं*शराब पीकर वाहन न चलाएं*कोहरे में दुर्घटना से बचाव हेतु अपने वाहन में आगे पीछे अच्छी क्वालिटी के रिफ्लेक्टर लगवाएं ।


