Taja Report

मुठभेड़ में गोकश घायल व साथी सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 1 वाँछित एवं 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित गौकश अभियुक्त घायल होने के बाद साथी सहित गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से गौकशी के उपकरण एवं अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।

रविवार को थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सिसौना पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागोंवाली की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुके तथा मोटरसाइकिल को रजवाहे की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया गया । कुछ दूरी पर जानकर तीव्र गति एवं बारिश के कारण रास्ता गीला होने के कारण उक्त मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी जिस पर दोनो व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेजं में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश महबूब पुत्र महमूद घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश नरेश पुत्र दिलेराम को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से गौकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम / पताः-*

*1-* महबूब पुत्र महमूद नि० मदीना कालौनी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर (घायल, वांछित एवं पुरस्कार घोषित)

*2-* नरेश पुत्र दिलेराम नि० ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल मुजफ्फरनगर ।

*बरामदगीः-*

गौकशी के उपकरण- 02 छुरी, 01 कुल्हाडी, 01 लकडी का गुटका, 01 पल्ली, 01 कट्टा व 02 रस्सी के टुकडे ।

02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *