मुज़फ्फरनगर । विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड स्थित मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” का प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया।* इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” नगरवासियों को स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह आरोग्य पथ प्रातः एवं सायं कालीन भ्रमण, योग, प्राणायाम एवं व्यायाम हेतु एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनस्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नगर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह आरोग्य पथ नागरिकों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।
मंत्री कपिल देव ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार और मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। “महऋषि शुकदेव आरोग्य पथ” इसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है, जो मुज़फ्फरनगर को एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं सुंदर नगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा नेता श्री मोहन तायल, शरद शर्मा, सुनील तायल, ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, राजेश जैन, शलब गुप्ता, जनार्दन, संजय मिश्रा, सभासद नवनीत गुप्ता, सतीश कुकरेजा, कृष्ण गोपाल मित्तल, सौरभ गुप्ता आदि गणमान्य मौजूद रहें।


