Taja Report

मुज़फ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का वार्ड 3 में नाला निर्माण पर मारा छापा, खामियों को पकडा

मुजफ्फरनगर। जिले के सुजड़ू रोड स्थित वार्ड नंबर 3 में नगरपालिका परिषद द्वारा चल रहे 30 मीटर लंबाई के आरसीसी नाला निर्माण में गंभीर अनियमितता सामने आई। निर्माण में सरिया नहीं डाला गया और सामग्री भी खराब गुणवत्ता की पाई गई।पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने देर रात अचानक स्थल पर निरीक्षण किया और जेसीबी मशीन से तैयार नाले की दीवारें खुदवाकर तकनीकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि नाले का बिस्तर तैयार करने के लिए लाल रोडी नहीं डाली गई और ठेकेदार ने मानकों की पूरी अवहेलना की।पालिकाध्यक्ष ने ठेकेदार संजय कुमार को फटकार लगाई, भुगतान रोक दिया और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से पूरे निर्माण कार्य की विस्तृत जांच कराई जाने के निर्देश दिए। एई और जेई को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया।अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि यह कार्य 15वें वित्त आयोग की निधि से कराया जा रहा था, लेकिन ठेकेदार और निरीक्षण अधिकारियों की लापरवाही के कारण मानक ध्वस्त हुए। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर अब पूरे निर्माण विभाग की तकनीकी जांच कराई जा रही है ताकि भविष्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *