Taja Report

मुजफ्फरनगर 10 हजार का इनामी मोदीनगर ददा पुलिस की गोली से लंगड़ा,अलीशेर फरार

मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड विद्युत ट्रांसफार्मर चोर गिरोह का 01 शातिर/वांछित तथा 10,000/- रूपये का इनामी चोर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 स्पैलण्डर मोटरसाईकिल (चोरी की) बरामद की हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना  रूपाली राव तथा थानाध्यक्ष तितावी श्री पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12.10.2025 को थाना तितावी पुलिस द्वारा ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण व ट्रांसफार्मर चोरी के 11 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड 04 चोर अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार किया गया था तथा फरार हुए 04 अभियुक्तगण में से 02 अभियुक्तगण को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में विद्युत ट्रांसफार्मर का सामान, अवैध शस्त्र व वाहन आदि बरामद किये गये थे। थाना तितावी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-260/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था तथा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे।

आज दिनांक 15.11.2025 को थाना तितावी पुलिस अमीरनगर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मौटरसाईकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई जिन्हे पुलिसटीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूके तथा मोटरसाईकिल को तेजी से रजवाहा पटरी पर मोडकर भागने लगे। मोटरसाईकिल सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश मोटरसाईकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतवानी दी गयी। बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम द्वारा जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा उसका साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है। थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा एक मोटरसाईकिल (दिल्ली से चोरी)

बरामद की गयी। पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* इरशाद उर्फ ददा पुत्र कालू निवासी मौहल्ला किदवई नगर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 38 वर्ष

*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अली शेर पुत्र शहाबुद्दीन मोहल्ला मुन्नालाल कस्बा व थाना मवाना जिला मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*

🔸 01 अवैध तमंचा 315 बोर

🔸 01 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

🔸 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल (ई-एफआईआर 017987, ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट नई दिल्ली )

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद उर्फ ददा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 235/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136(1)(c) विद्युत अधि0 थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*2.* मु0अ0सं0 228/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर(वांछित)

*3.* मु0अ0सं0 182/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*4.* मु0अ0सं0 170/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*5.* मु0अ0सं0 140/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*6.* मु0अ0सं0 158/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर(वांछित)

*7.* मु0अ0सं0 116/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर(वांछित)

*8.* मु0अ0सं0 172/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 303(2)/324(3)/112(2) बीएनएस थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर(वांछित)

*9.* मु0अ0सं0 234/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*10.* मु0अ0सं0 206/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर(वांछित)

*11.* मु0अ0सं0 295/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व 136 विद्युत अधि0 थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर (वांछित)

*12.* मु0अ0सं0- 260/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना तितावी, मुजफ्फरनगर (वांछित)

*13.* मु0अ0सं0 187/15 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना परतापुर जनपद मेरठ

*14.* मु0अ0सं0 27/15 धारा 395/412 भादवि थाना परतापुर जनपद मेरठ

*15.* मु0अ0सं0 52/15 धारा 395/412 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद

*16.* मु0अ0सं0 40/15 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना परतापुर जनपद मेरठ

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हमारा 01 संगठित गिरोह है, हमारे द्वारा ट्यूबवैल से ट्रांसफार्मर व विद्युत उपकरण चोरी का कार्य किया जाता है तथा चोरी के सामान को बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में विद्युत ट्रांसफार्मर व उपकरणों के चोरी की घटनाएं की गयी थी। कुछ दिन पूर्व थाना तितावी पुलिस द्वारा मुठभेड में हमारे गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था तथा मैं अपने साथी अलीशेर के साथ मौके से फरार हो गया था। आज हम फिर किसी चोरी की वारदात को करने के उद्देश्य से रैकी करने आये थे कि पुलिस द्वारा मुझे पकड लिया गया तथा मेरा साथी अलीशेर मौके से फरार हो गया।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* थानाध्यक्ष  पवन कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0  रोहित चौधरी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0  कामिल चौधरी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 223 अनीश खान थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 2381 नवीन कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 1033 सचिन तेवतिया थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद उर्फ ददा उपरोक्त शातिर किस्म का चोर अभियुक्त है जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर करीब डेढ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त थाना तितावी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 260/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा 10,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *