मुजफ्फरनगर। शाहपुर के बसी रोड पर हॉस्पिटल के सामने पोली बैग में पशुओं के अवशेष फेंके गए हैं।
बताया गया है कि शाहपुर कस्बे के बसी रोड पर स्थित गौरव हॉस्पिटल के बाहर दोपहर के समय दूषित मानसिकता लिए एक युवक अपने हाथों में एक भर हुआ पॉलीबैग लेकर आया, और हॉस्पिटल के बाहर फेंक गया। जिंसमे भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष भरे हुए थे, फेंकने के बाद फटे पॉलीबैग से फैले अवशेषो को देख हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, कस्बे की ओर से आये युवक द्वारा हॉस्पिटल के बाहर पशुओं के अवशेष फेंकने के पीछे युवक का क्या उद्देश्य था,या दूषित मानसिकता के चलते ऐसा कृत्य किया, सारा मामला हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ, हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर तेजपाल सैनी ने इस युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
Author: Taja Report
Post Views: 46