Taja Report

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। घोषित हुए परिणामों में सुगंध जैन अध्यक्ष और सतेन्द्र कुमार को महासचिव घोषित किया गया। बीते दिवस संपन्न मतदान में कुल 398 मतों में से 367 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शनिवार को मतगणना स्थल के बाहर सुबह से दोनों गुटों के अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद घोषित परिणामों में इस बार एक ही गुट के अधिकांश प्रत्याशियों ने विजयश्री हासिल कर बार एसोसिएशन के चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। विजयी हुए पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। देर सायं तक सदस्यों की मतगणना जारी रही।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एवं बिजेंद्र प्रताप की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी ने बताया इस बार अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र सिंह मलिक और सुगंध जैन, महासचिव पद पर अन्नु कुच्छल एवं सतेन्द्र पाल के बीच सीधा मुकाबला रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा एवं संजीव त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार एवं सुधीर गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर प्रवीण उपाध्याय एवं रुपांकर गुप्ता, संयुक्त सचिव लेखा पर ध्रुव कुमार मित्तल एवं प्रशांत शर्मा के बीच कांटे का मुकाबला था। कोषाध्यक्ष पद महिला पर रंजना देवी एवं मानसी शर्मा के बीच सीधी टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को संपन्न मतगणना में अध्यक्ष पद पर बिजेन्द्र सिंह मलिक को 156 और सुगंध जैन को 208 मत प्राप्त हुए। वहीं अननु कुच्छल्ल को 120 और सतेन्द्र कुमार को 241 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाह को 138 और संजीव त्यागी को 220 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर आनन्द कुमार को 126 और सुधीर गुप्ता को 224 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर मानसी शर्मा को 235 मत और रंजना देवी को 122 मतों पर संतोष करना पड़ा। सहसचिव प्रशासन पद पर प्रवीण उपाध्याय 226 और रूपांकर गुप्ता 131 , सहसचिव लेखा पद पर ध्रुव मित्तल को 125 और प्रशांत शर्मा को 232 तथा सह सचिव पुस्तकालय पद पर नुपुर 138 और रेखा शाही को 218 मत प्राप्त हुए। सिविल बार के चुनाव में मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा के साथ कचहरी परिसर में खुशी का माहौल दिखाई दिया और सर्मथकों व युवा अधिवक्ताओं ने सभी चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल दीक्षित, सुखदेव मित्तल, संजीव त्यागी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *