Taja Report

मुजफ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष की कार्यालय में घुस कर हिन्दूवादी ने की ठुकाई

मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय में घुसकर जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटा गया। करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान ने अपने समर्थकों के साथ जमकर बवाल किया। कार्यालय में जिया चौधरी के साथ जो मिला, उसपर जमकर लात-घूंसे बरसाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौरव चौहान और उसके समर्थकों को पकड़ा।करणी सेना के पदाधिकारी को हिरासत में लेने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया। सिविल लाइन थाने में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।

 

इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक भी हुई। दरअसल, बांग्लादेशी क्रिकेटर खरीदने पर 2 दिन पहले संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था। इसके विरोध में जिया चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगीत सोम को ‘हारा हुआ मानिसक रोगी’ कहा था। जिससे नाराज होकर करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार को उनपर हमला किया।

 

गौरव चौहान ने कहा कि सनातन धर्म के बारे में कोई टिप्पणी करेगा तो उसका इलाज ऐसे ही होगा। हालात को देखते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारी संख्या में समाजवादी के लोग और पुलिसकर्मी इकट्‌ठा हो गए हैं।

 

जिया चौधरी ने गुरुवार को कॉन्फ्रेंस में कहा था- संगीत सोम सिर्फ राष्ट्रीय चैनलों पर बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। संगीत सोम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वे डिप्रेशन का शिकार हैं और इसी वजह से लगातार समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाषा और बयान पर नियंत्रण न रखा गया तो समाजवादी पार्टी इसका संविधान और कानून के दायरे में जवाब देगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *