Taja Report

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गम्भीर

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी 42 वर्षीय सोनू पुत्र ताराचंद बुधवार शाम अपनी पत्नी ममतेश के साथ बाइक पर खतौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही दंपती हाईवे पर नावला कट के समीप पहुँचे, तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहाँ डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ममतेश का उपचार अस्पताल में जारी है।हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *