मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा अधिवक्ताओं को समर्थन देकर रचा इतिहास,प्रमुख व्यापारी नेताओं की मेहनत रंग लाई।

दो दिन पूर्व सिविल बार ओर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के द्वारा वर्षों से लंबित हाई कोर्ट बेंच की पश्चिम मै मांग को लेकर व्यापारियों से समर्थन की मांग की थी जिसमें प्रमुख व्यापारी नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था उसी परिपेक्ष में आज सवेरे से ही वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल,संजय मिश्रा,शलभ गुप्ता,राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,जनार्दन विश्वकर्मा,तरुण मित्तल,हर्ष वर्धन जैन,अंकुर जैन,विजय बाटा,गिरीश पाहुजा,विशाल गोयल,अमित अरोरा,अमित जैन,अमित वर्मा,सुरेंद्र मित्तल,देवेश गर्ग,गौरव नरूला,सुनील मित्तल एड सिविल बार अध्यक्ष,परवीन मालिक एडवोकेट,गुलबीर सिंह एडवोकेट,प्रधान जी,नमन मित्तल एडवोकेट,कपिल गुप्ता एडवोकेट,ताहिर एडवोकेट,संजीव कुमार एडवोकेट आदि ने टुकड़ी बना बना कर रणनीति के अनुसार बाजारों में जाकर व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा जिसमे व्यापारियों द्वारा अपना पूर्ण समर्थन दिया गया और पश्चिम मै हाई कोर्ट की बेंच की मांग को जनता की मांग बताया जो जनहित में सस्ते और सुलभ न्याय के लिए आजकी बड़ी आवश्यकता है।
न्यू मंडी,प्रकाश चौक,शिव चौक सदर बाजार, कचहरी रोड,भगत सिंह रोड,सर्राफा बाजार आदि बाजारों में व्यापारियों ने अधिवक्ताओं के साथ खड़े होकर बंद के आह्वान का समर्थन किया।


