Taja Report

मुजफ्फरनगर शुक्रतीर्थ में कार्तिक मेले से पूर्व जायजा लेते मंडलायुक्त सहारनपुर

मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर,  जिलाधिकारी व  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ कार्तिक गंगा स्नान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए थानाक्षेत्र भोपा के अन्तर्गत गंगा स्नान घाटों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं

अवगत कराना है कि आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगमता एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.10.2025 को मण्डलायुक्त सहारनपुर मण्डल डॉ0 रुपेश कुमार, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ थाना भोपा क्षेत्रान्तर्गत गंगा स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा शुक्रताल स्थित स्नान घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थलों, अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्रों, स्वास्थ्य शिविरों, पेयजल आपूर्ति, नावों की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि गंगा स्नान के अवसर पर जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समस्त विभाग अपने-अपने स्तर पर समय से समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोर दल, होमगार्ड व पीएसी की तैनाती की जाए। अधिकारीगण द्वारा नाव के माध्यम से जल स्तर का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी के खतरनाक व गहरे स्थानों को चिन्हित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। अधिकारीगण द्वारा नगर पंचायत, स्वच्छता एवं विद्युत विभाग को निर्देशित किया गया कि घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए साथ ही क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भोपा को यह निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे, पुलिस बल पूर्ण तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे, यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो तथा गंगा स्नान पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से भीड़ की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए तथा कंट्रोल रूम से सभी अधिकारी लगातार समन्वय बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा उपस्थित सभी को निर्देश दिये गये कि गंगा स्नान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय बनाये रखा जाये ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी(वित्त), मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण वीसी, क्षेत्राधिकारी भोपा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व समाजसेवी मौजूद रहे।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *