मुजफ्फरनगर। देर रात दिवाली बाजार में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा।
मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगत सिंह रोड से हनुमान चौक तक लगने वाले दिवाली बाजार में दुकान और फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई इसकी सूचना शहर कोतवाली को दी गई तो आबकारी चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाया, साथ ही आबकारी चौकी पर भारी ने आज से लगने वाले दिवाली बाजार के दौरान जितने भी दुकानदार हैं उन्हें आधार कार्ड के साथ कोतवाली में आकर मिलने की हिदायत दी, साथी किसी भी तरह की शांति भंग में चालान करने का आदेश दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 79


