Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल में दूसरे दिन भी मनाया गया भव्य वार्षिक समारोह

 

“झिलमिलाती रोशनी में नहाया शारदेन,

लग रहा जैसे दुल्हन सा परिवेश।

बच्चों के हाथों की गरिमा से, हुआ स्कूल का श्रृंगार,

कह रहा हो जैसे, मैं सारी खुशियां दूं तुम पर वार।।”

शारदेन स्कूल मुज़फ्फरनगर के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने धूम मचा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार आईपीएस सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस मुजफ्फरनगर सपत्नीक तथा आदित्य बंसल  आईपीएस सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (रुरल) सपत्नीक मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  संजय कुमार  एवं आदित्य बंसल जी का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में निशांत सिंगल (ADJ),  सलमान सैयद, दिव्या भार्गव,  सुरभि( जज)  मोनिका सिंह (एडीएम)  आलोक कुमार ,  अतुल हसन , सीताराम (A.D.J.) गौरव आनंद, कीर्ति भूषण आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात संगीत छात्रों के द्वारा ” मुद्दाकरात्मक सदा विमुक्ति साधकम ” गणेश वंदना मंच पर प्रस्तुत की गई। कोयर छात्रों के द्वारा “हे राम हे राम जग में सांचौ तेरा नाम” तथा “हर कदम वतन मेरे नाम है तेरा” देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

कक्षा एलकेजी और यूकेजी के छात्रों ने “कामयाबी मिसाल है कमाल की” कव्वाली प्रस्तुत की गयी। शारदे न किड्स के बहुत छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा “गोटे लो” मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों की इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अभिभावको, माता-पिता तथा अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

कक्षा एक के छात्रों द्वारा “हमारो प्यारो राजस्थान” गीत पर राजस्थानी नृत्य एवं “इंप्रेशर्स न्यू सूट ” नाटक मंच पर प्रदर्शित किया गया और कक्षा चार के छात्रों द्वारा “इंग्लिश” नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अभिभावकों ने तालियां बजाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कक्षा 9 के छात्रों द्वारा “ऑर्गन डोनेशन” नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया और प्रेरित किया। कक्षा तीन के छात्रों द्वारा हेल्दी फूड जंक फूड पर फिटनेस फ्लेवर का नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 5 के छात्रों द्वारा ला लैला बोनिता सालसा डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा दो के छात्रों द्वारा हैरी पॉटर इंग्लिश डांस प्रस्तुत किया गया। कक्षा6 छात्रों द्वारा फ्रेंच मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा नर्सरी के नन्हे मुन्ने द्वारा “डूबी डूबी” इंग्लिश डांस दर्शाया गया। इसके बाद कक्षा 10 और 11 के छात्रों द्वारा विकसित भारत थीम के अंतर्गत ग्रीन एंड व्हाइट रिवॉल्यूशन, मिलिट्री, स्पोर्ट्स, ट्रांसपोर्टेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर को मंच पर इस प्रकार प्रस्तुत किया गया कि शारदेन स्कूल का प्रांगण देशभक्ति मय बन गया। विद्यार्थियों की वस्त्र सज्जा और रंगों का चयन आकर्षक था। प्रांगण एवं मंच की शोभा अति सुंदर भव्य रूप में की गई थी। जिसमें बच्चों के स्वयं निर्मित कला एवं वस्तुओं का संग्रह अद्भुत था। यहां का दृश्य शारदेन स्कूल के स्टाफ अभिभावकों की उच्च स्तरीय सोच समझ एवं रुझान और भव्यता को प्रदर्शित करता है।

प्रधानाचार्य  धारा रतन ने अभिभावको व अतिथियों का हृदय से स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री रतन लाल एवं श्रीमती शारदा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और माता-पिता को मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

शारदेन स्कूल ट्रस्ट की ओर से सभी छात्रों को लगभग साढ़े तीन लाख रुपए की धनराशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई ताकि भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपने कठिन परिश्रम के द्वारा स्कूल का, अध्यापकों का माता-पिता का नाम रोशन कर सके और अपनी भविष्य में निरंतर प्रयत्न करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

मुख्य अतिथि  ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिली, बच्चों ने बहुत मेहनत की रंगारग प्रस्तुति में,हर प्रोग्राम दिल को छूने वाला था। सच में अपने स्कूल के दिन याद आ गए। शिक्षा से लेकर क्रिएटिविटी तक यहां के बच्चे बहुत आगे निकल चुके हैं। आजकल के बच्चे इतने अच्छे नंबर लाते हैं कि हैरानी होती है, लेकिन जो बच्चे 99 और 100 नहीं ला पाए उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उनके लिए बहुत सारी अपॉर्चुनिटी है। शारदेन स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बच्चों को जो पुरस्कार रूप में धनराशि दी जा रही है, वह भी बच्चों को आगे बढ़ाने में प्रेरित करेगी। यही बच्चे कल का भविष्य होंगे। मेरी ओर से स्कूल के प्रबंधक श्री विश्व रतन जी को, प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी को और यहां के सभी अध्यापकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और आप सबका धन्यवाद करता हूं कि आपने मुझे यहां आने का मौका दिया।

विशिष्ठ अतिथि संजय कुमार ने सभी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शारदेन स्कूल के बच्चे बहुत मेहनती हैं, बहुत परिश्रमी है और वह पढ़ाई के साथ-साथ सभी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। चाहे वह छोटे हों या बड़े, सभी छात्र हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुझे इस बात का बहुत गर्व है, कि शारदेन स्कूल के मैनेजमेंट ने छात्रों को इतनी सुविधाऐ दी है कि वह हर विभाग में अपनी जगह स्वयं बनाते जा रहे हैं। बच्चे हर क्षेत्र में आगे निकल रहे हैं, मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है, बच्चों ने बहुत मेहनत की है लेकिन इसमें सबसे बड़ा सहयोग स्कूल का और यहां के अध्यापकों का है जो समय-समय पर बच्चों को सदमार्ग दिखाते हैं। मुझे यहां आकर बहुत खुशी मिली कि मुजफ्फरनगर में शारदेन स्कूल सबसे बेस्ट है क्योंकि यहां के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ावा दिया जाता है।

स्कूल प्रबंधक विश्व रतन  ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें ग्लोबल एक्स्पोज़र चाहिए, इसके लिए एजुकेशन को चार दिवारी से बाहर निकलना पड़ेगा। हर जगह एडजस्ट होने वाले, कभी ना हार मानने वाले, लक्ष्य को केंद्रित करने वाले बच्चे हो, ऐसा मेरा प्रयास है। शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों की विशेषता है कि वे कहीं भी रहे, किसी भी परिस्थिति में हो, लेकिन अपना लक्ष्य प्राप्त जरूर कर लेंगे। बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए क्योंकि सबसे पहले निरोगी काया का होना ही सौभाग्य की बात होती है।

कार्यक्रम का संचालन केशव आनंद, आश्र्य कौशिक , जन्नत आलम, उज्जवल अग्रवाल, शशांक शर्मा, देवांश गुप्ता अविरल सिंघल, नम्रा, वृंदा गुप्ता, अंशिका बिल्ला और लव्य तोमर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *