Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल के छात्रों में “कावड़ सेवा शिविर ” के लिए दिखा अत्यधिक उत्साह

 

“शिव ही सत्य है, शिव ही सुंदर है, शिव ही ज्ञान है, शिव ही सृष्टि है और शिव ही प्रलय, शिव ही आती है और शिव ही अंत है”

मुजफ्फरनगर। शिव भक्त अर्थात कांवरियों का बढ़ता सैलाब अपनी भक्ति में झूमते कांवरिया जिनको देखकर शारदेन के छात्र अत्यधिक प्रसन्न हुए और उन्होंने कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया। अध्यापकों एवं छात्रों ने सभी शिव भक्तों को खाने के लिए जूस, नमकीन, बिस्किट ,फल, ब्रेड, फ्रूटी इत्यादि बांट कर उनकी सेवा में अपनी हाजिरी लगाकर अत्यधिक प्रसन्नता जाहिर की। सभी छात्र अपने हृदय से कांवड़ियों की सेवा करने के लिए तैयार थे और उन्होंने सेवा करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने शिव भक्तों के बम बम भोले जयकारों के बीच में अपने जयकारा लगाकर अपनी उपस्थिति जताई। स्कूल के छात्र और अध्यापकों ने शिव भोले के नाम के साथ सारे माहौल को भक्ति मय बना दिया। सभी कावड़िया छात्रों की भक्ति और उनकी सेवा देखकर अत्यंत खुश हुए और बम बम भोले के नारे लगाने लगे। कावड़ियों ने छात्रों द्वारा दिए आहार को हृदय से स्वीकार किया और छात्रों को अपने जीवन में आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया।

शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने अध्यापकों एवं बच्चों को कावड़ सेवा के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि हम सब की आस्था शिव भक्ति में होती है और श्रावण मास भोले जी का होता है, इसलिए हम सबको ईश्वर की आस्था में अपना ध्यान अवश्य लगाना चाहिए।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *