Taja Report

मुजफ्फरनगर शारदेन स्कूल में होली उत्सव की धूम

मुजफ्फरनगर। शारदेन स्कूल, मुजफ्फरनगर में दिनांक 28 फरवरी 2026 को नन्हें मुन्नों के लिए *होली उत्सव* का आयोजन किया। गया। यह कार्यक्रम बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं रंगों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे पोस्टरों, फूलों और पारंपरिक सजावटी वस्तुओं से सजाया गया, जिससे वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।

सभी बच्चे रंग-बिरंगी वेशभूषा में बहुत सुंदर लग रहे थे।सभी बच्चों ने मनमोहन पिचकारी गुलाल के साथ नृत्य किया।

सभी बच्चों ने प्यार और उत्साह के साथ एक दूसरे को गुलाल लगा कर गुंजिया खा कर होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम भाव को जागृत किया।

इसके पश्चात छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें उन्होंने होली से संबंधित गीतों पर नृत्य कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

कार्यक्रम का समापन ‘होली मिलन’ के साथ हुआ, जहाँ सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दे रहे थे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल आनंददायक रहा, बल्कि उन्होंने भारतीय परंपराओं को भी निकटता से समझा।

**होली उत्सव का यह आयोजन सफल एवं यादगार रहा, जिसने बच्चों के मन में उल्लास, रंगों और संस्कृति के प्रति प्रेम को और प्रगाढ़ कर दिया।**

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *