Taja Report

मुजफ्फरनगर व्यापारियों से किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान

मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की एक बैठक अध्यक्ष संजय मिश्रा के नवीन मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा आगामी 13 तारीख को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया,संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल व अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि हमारे नगर के विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के विशेष आग्रह पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी द्वारा मुजफ्फरनगर आगमन का कार्यक्रम दिया गया है,कार्यक्रम में नगर के व्यापारियों द्वारा भारी उपस्थिति के साथ पहुंचकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के विचारों को सुनना है,संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के माध्यम से हम जनपद के समस्त व्यापारियों से आह्वान करते हैं की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष अपनी उपस्थिति भारी संख्या में दर्ज कराकर व्यापारियों का भारी समर्थन उन्हें प्रदान करें,बैठक में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,सुनील तायल,शलभ गुप्ता,पवन वर्मा,विक्की चावला,अरुण प्रताप,सुरेंद्र मित्तल,राजकुमार कालरा,संयोजक तरुण मित्तल,जनार्दन विश्वकर्मा,अभिमन्यु मित्तल,विजय प्रताप सिंह,भूपेंद्र गोयल,सचिन शर्मा,रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा,राघव मिश्रा,शिव कुमार सिंघल,अनिल सिंघल,सहित अनेकों पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *