*सपा नेताओं ने की घोषणा मकान बनवाने में भी करेंगे सहायता*
मुजफ्फरनगर। माता वैष्णो देवी धार्मिक यात्रा पर गए नगर के कई श्रद्धालुओं की प्राकृतिक आपदा भूस्खलन से दुखद मृत्यु व अनेक लोगों के घायल की सूचना पर गत दिनों सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राणा ने सभी के यहां पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए देशराज प्रजापति के परिवार में अनंत व दीपेश की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय पाए जाने पर 50 हजार रुपए व मकान बनाने के लिए 1टन सरिए की घोषणा के साथ पूर्व सांसद कादिर राणा व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उक्त दुखद घटना से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया था। अपनी घोषणा अनुसार पूर्व सांसद कादिर राणा ने पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा प्रदेश सचिव विनय पाल,सपा प्रदेश सचिव बृजराज सैनी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ नरेश विश्वकर्मा,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव संदीप पाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी,सपा नेता नासिर खान,वसीम राणा,सागर कश्यप के साथ देशराज प्रजापति के घर पहुंचकर घटना में घायल अन्य परिजनों का हाल जानने के साथ सहायता राशि 50 हजार व एक टन सरिए की भी धनराशि देशराज प्रजापति को सौंपी।
सपा नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार आवास नहीं बनवाएगी तो समाजवादी पार्टी मकान बनवाने में भी सहायता करेगी।
पूर्व सांसद कादिर राणा पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक आपदा में अनेक परिवारों ने अपनों को खोया है इस दुखद घटना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह उनके साथ है।


