मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी के एक मकान में लगी भयंकर आग, दम कल की गाड़ियां आज पर काबू पाने के लिए कर रही हैभारी मशक्कत, वही आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है।
थाना क्षेत्र नई मंडी के वसुंधरा रेजिडेंसी के फेज-3 में दो मंजिला मकान में सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे पूरे मकान में आग फैल गई। हादसे में कानूनगो, उनकी मां और भाई की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिवार के 4 लोग झुलसे हैं। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वसुंधरा रेजिडेंसी के मकान में कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला और छोटे भाई नितिन की मौत होे गई। रिचा, अक्षिका, अराध्या और नोनी झुलस गईं। उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। अमित गौड़ शामली के रहने वाले थे। देवबंद तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात थे। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, मकान में पहले आग लगी थी। तभी दो सिलेंडरों के फटने की आवाज आईं। आशंका है कि अंगीठी से मकान में आग लगी, उसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हुए हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग धमाके से सहम उठे। घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग के बीच से परिवार के चार लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेजा है। उनकी हालत गंभीर है।आग पर काबू पा लिया गया है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि थाना क्षेत्र नई मंडी के वसुंधरा रेजिडेंसी के फेज-3 में एक मकान के दूसरे मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड की टीम ने 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। घर में 3 शव मिले हैं। आग बुझाने के दौरान 1 व्यक्ति झुलसा है। पुलिस टीम जांच पड़ताल कर परिवार से जानकारी जुटा रही है। ये लोग यहां पर किराए के मकान में रहते थे।


